Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

उप्र में एनआरएचएम से भी बड़ा घोटाला हुआ है : आजम

in up nhrm much larger than scam

3 जुलाई 2012

लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खान ने मंगलवार को दावा किया कि सूबे में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) से भी बड़ा घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की सिफारिश मुख्यमंत्री से की गई है। आजम खान ने कहा, "जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम) में कई जगहों पर बड़े पैमाने पर अनियमितता बरते जाने की बातें सामने आई हैं। इससे लगता है कि यह घोटाला राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) से भी बड़ा हो सकता है।"

आजम ने मंगलवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि बसपा सरकार के दौरान इस योजना में कई जगहों पर अनियमितताएं बरती गई हैं।

आजम ने कहा कि जेएनएनयूआरएम घोटाले की जांच के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र भेजा गया है। पत्र में इस घोटाले की सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश की गई है।

उन्होंने कहा कि जेएनएनयूआरएम योजना में कई जगहों से धांधली की शिकायतें आई हैं। इसकी जांच कराना जरूरी है। बसपा सरकार के मंत्रियों ने जमकर भ्रष्टाचार किया है।

उल्लेखनीय है कि जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन का उद्देश्य चुनिंदा शहरों के सुधार और उनके नियोजित विकास को बढ़ावा देना है।

 

More from: Khabar
31595

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020