Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

इंदौर में 'शंघाई' का विरोध

in indore shanghai opposed

8 जून 2012

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 'शंघाई' के एक गीत का विरोध करते हुए इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की। इन कार्यकर्ताओं ने फिल्म के निर्देशक व कलाकारों के पुतले जलाए। 'शंघाई' के प्रदर्शित होने से पहले शुक्रवार की सुबह बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सपना संगीता टॉकीज पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं को फिल्म के 'भारत माता की जय' गीत पर आपत्ति है। उन्होंने इस गीत को फिल्म से हटाने की मांग की है।

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने टॉकीज के सामने नारेबाजी करते हुए फिल्म के निर्देशक व कलाकारों के पुतलों का दहन किया। इस प्रदर्शन के दौरान किसी तरह की हिंसा को रोकने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

बजरंग दल का कहना है कि फिल्म के गीत में भारत माता की गंदगी व बीमारियों से तुलना की गई है और यह भारत माता का अपमान है। बजरंग दल ने गीत को फिल्म से न हटाए जाने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया है।

More from: Khabar
31131

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020