Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बिहार में भीषण लू और गर्मी

in bihar heat stroke and hot

24 मई 2012
 
पटना। राजधानी पटना समेत पूरा बिहार भीषण लू और गर्मी की चपेट में है। पछुआ हवा और धूप की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया है। इधर, भीषण गर्मी को देखते हुए राजधानी के सभी विद्यालय बंद कर दिये गये हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गुरुवार सुबह पटना का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि भागलपुर का 28 डिग्री सेल्सियस , गया का 26.5 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस था।

राज्य में बुधवार को सबसे गरम इलाका बौद्ध तीर्थ स्थल गया रहा, जहां का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इधर, गर्मी को देखते हए राजधानी के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों को गुरुवार से बंद कर दिया गया है। ऐसे तो राजधानी के अधिकांश विद्यालयों में समय पूर्व गर्मी की छुट्टी कर दी गई थी परंतु सरकारी विद्यालय खुले हुए थे। सरकारी विद्यालय दो जून से बंद होने वाले थे।

इधर, विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए. क़े सेन ने बताया कि अगले दो-चार दिनों में मौसम में कोई खास परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है। उन्होंने कहा कि आधी रात के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी परंतु सुबह होते ही गरमी बढ़ने लगेगी।

 

More from: Khabar
30866

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020