Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पंकज कपूर के साथ काम करना चुनौतीपूर्ण था : इमरान

imran khan says work with pankaj kapoor is challanging

5 दिसम्बर 2012

मुंबई।  फिल्म 'मटरू की बिजली का मनडोला' में अनुभवी अभिनेता पंकज कपूर के साथ काम करना अभिनेता इमरान खान के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। इमरान ने कहा, "पंकज कपूर ऐसे अभिनेता हैं जो हर काम तुरत-फुरत में करते हैं। वह कुछ ऐसा करते हैं, जिसके बारे आपको पहले से पता नहीं होता। उनके साथ आपको इस बात के लिए हमेशा तैयार रहना होता है कि आप उनकी बात को समझ कर आगे ले जा सकें।"


इमरान, फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज के काम करने के तरीके से भी अचम्भित हैं।


बकौल इमरान, "उनकी निर्देशन कला से मैं अचम्भित था। वह अभिनेता को अपने तरीके से काम करने की आजादी देते हैं।"


अनुष्का शर्मा फिल्म में प्रमुख किरदार में हैं। फिल्म अगले साल 11 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

 

More from: Khabar
33993

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020