Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'तय्यब अली' के नए संस्करण की प्रशंसा से इमरान रोमांचित

imran-khan-bollywood-05082013
5 अगस्त 2013
मुंबई|
अभिनेता इमरान खान ने अपनी आने वाली फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' सदाबहार गीत 'तय्यब अली' का जादू एक बार फिर चलाया है। बीते दौर के सितारे ऋषि कपूर से इस गीत के लिए प्रशंसा मिलने के बाद इमरान रोमांचित महसूस कर रहे हैं। मूल गीत 1977 में ऋषि कपूर पर फिल्माया गया था। मूल गीत फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' से था और इसका नया संस्करण इमरान व सोनाक्षी सिन्हा पर फिल्माया गया है।

ऋषि कपूर के साथ अपनी मुलाकात याद करते हुए इमरान ने कहा, "मैं फिल्म की डबिंग के बाद लौट रहा था और ऋषि जी वहां बैठे हुए थे क्योंकि अगली डबिंग उनकी थी। मैं उनसे मिला और मैंने 'डी-डे' में उनके अभिनय के लिए उनकी प्रशंसा की।"

इमरान ने बताया, "अचानक उन्होंने कहा, 'तुमने मेरा गीत 'तय्यब अली' किया है।' और मैंने संकोच के साथ उनसे पूछा कि क्या आपको गीत पसंद आया। तब उन्होंने कहा, 'तुम डर क्यों रहे हो, तुमने इसे बहुत अच्छे से किया है। बहुत बढ़िया। डरने की जरूरत नहीं है।"'

इमरान कहते हैं कि गीत को लेकर उनकी घबराहट स्वाभाविक थी।

उन्होंने कहा, "मैं बहुत रोमांचित था क्योंकि यह एक आइकोनिक गीत है और जब आप इस तरह के गीत का जादू दोबारा चलाना चाहते हैं तो आपका घबराना स्वाभाविक है। आपको लगता है कि जिन्हें मूल गीत पसंद आया, उन्हें यह गीत भी पसंद आए।"

मिलन लूथरिया के निर्देशन में बनी 'वंस अपोन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' में इमरान गैंग्स्टर की भूमिका में हैं। फिल्म 15 अगस्त को प्रदर्शित हो रही है। इसमें अक्षय कुमार ने भी अभिनय किया है।
More from: Khabar
34872

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020