Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अच्छी कहानी होने पर जॉली..का अगला संस्करण : सुभाष कपूर

if-have-good-story-then-jolly-new-version
21 मार्च 2013

मुम्बई। निर्देशक सुभाष कपूर का कहना है कि उनकी सफल फिल्म 'जॉली एलएलबी' का अगला संस्करण तभी बनाएंगे जब उनके पास अच्छी कहानी होगी। सुभाष ने बुधवार को यहां फिल्म की सफलता पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा 'मुझे लगता है कि फिल्म का संस्करण बनाने में कोई समस्या नहीं है लेकिन आपके पास अच्छी कहानी होनी चाहिए। फिलहाल मेरे पास ऐसा कुछ नहीं है लेकिन अगर भविष्य में कोई अच्छी कहानी मिलती है तो निश्चित रूप से इसका संस्करण बनाऊंगा।' 

उन्होंने कहा कि लोगों को 'जॉली एलएलबी' पसंद आई है और मैं चाहूंगा इसका अगला संस्करण बने जिसमें जॉली दर्शकों के सामने आए।

यह फिल्म देश की न्यायिक व्वस्था पर व्यंग्य है जिसमें अरशद वारसी, बोमन ईरानी, सौरभ शुक्ला और अमृत राव हैं।
More from: Khabar
34731

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020