Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ट्विंकल के 'ओह माय गॉड' देखने का इंतजार : अक्षय कुमार

i want to se oh my god with twinkle says akshay kumar

6 अक्टूबर 2012


मुम्बई। अभिनेता अक्षय कुमार को उस दिन का बेसब्री से इंतजार है, जब पत्नी ट्विंकल खन्ना उनकी हाल में प्रदर्शित फिल्म 'ओह माय गॉड' को देखेंगी। फिल्म की सफलता से खुश अक्षय ने बताया कि, "मेरा पूरा परिवार पूर्व में यह नाटक देख चुका है और हर कोई इसका बहुत बड़ा प्रशंसक है, तभी मैंने अधिकार खरीदने और फिल्म बनाने का फैसला किया।"


उन्होंने कहा, "मैं कुछ दिन पहले ही बेटी का पिता बना हूं, इसलिए ट्विंकल अभी सिनेमाघर जाकर फिल्म नहीं देख सकती। मैं उन्हें यह फिल्म डीवीडी पर नहीं दिखाना चाहता हूं। इसलिए मैं उनके स्वस्थ होने का इंतजार कर रहा हूं ताकि वह जल्द से जल्द फिल्म देख सकें।" दोनों का आरव नाम का एक 10 वर्षीय बेटा भी है।


'ओह माय गॉड' गुजराती नाटक 'कंजी विरूद्ध कंजी' पर आधारित है और इसमें परेश रावल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म आलोचकों की प्रशंसा हासिल करने के अलावा बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई भी कर रही है।


फिल्म पेरश रावल और अक्षय कुमार के संयुक्त निर्माण में बनी है।

 

More from: Khabar
33249

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020