Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

गम्भीर अभिनेत्री की छवि चाहती हैं मल्लिका

i want to change my style kismat love paisa dilli

5 अक्टूबर 2012


मुम्बई। अभिनेत्री मल्लिका शेरावत अपनी ग्लैमरस छवि को बदलना चाहती हैं। उन्हें उम्मीद है कि वह अपनी नई फिल्म 'लव किस्मत पैसा दिल्ली' में यथार्थवादी लड़की के किरदार से छवि बदलने में कामयाब हो जाएंगी।


'ख्वाहिश' और 'मर्डर' जैसी फिल्मों में काम करने वाली मल्लिका का कहना है कि वह दर्शकों के सामने अपनी वर्तमान पहचान नहीं बदल सकती, लेकिन इसके साथ-साथ स्वयं को गम्भीर अभिनेत्री के रूप में प्रस्तुत करना चाहती हैं।


उन्हें 'लव किस्मत पैसा दिल्ली' (केएलपीडी) में अपने किरदार से इसकी पूरी उम्मीद भी है।


मल्लिका ने कहा, "लोगों की सोच बदलना मेरे हाथों में नहीं है। लेकिन मैं निश्चित रूप में लोगों की सोच में कुछ चीजें और जोड़ना चाहती हूं।"


शुक्रवार को प्रदर्शित हुई संजय खंडूरी के निर्देशन में बनी 'लव किस्मत पैसा दिल्ली' में मल्लिका अपने सह कलाकार विवेक ओबेरॉय के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।


उन्होंने कहा, "फिल्म एक थ्रिलर है और इसमें उत्तर भारत की संस्कृति दिखाई गई है। आमतौर पर मैं जो किरदार करती हूं वे बहुत ग्लैमरस होते हैं। यह एक यथार्थवादी किरदार है और इसमें दिल्ली की बेतुकी लड़की जैसा कुछ नहीं है।"


मल्लिका ने कहा, "मैंने फिल्म में अपने कलाकार को अधिक दिखाने की कोशिश की है। मेरे प्रशंसकों ने मुझे 'प्यार के साइड इफेक्ट्स' और 'अगली और पगली' जैसी फिल्मों में देखा है।"


 

More from: Khabar
33230

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020