Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अब मैं अपने हिसाब से काम कर सकती हूं : करिश्मा

i can do work according to me karishma


5 दिसम्बर 2012
 
नई दिल्ली।  अभिनेत्री करिश्मा कपूर का कहना है कि वह अपने जीवन के इस चरण का आनंद ले रही हैं। आगे निकलने की होड़ से दूर अभिनेत्री इस बात से भी बेहद खुश हैं कि वह अपने हिसाब से परियोजनाओं का चयन करती हैं। करिश्मा ने बताया, "मैं समझती हूं कि यह बहुत शानदार स्थिति है। मैं आगे निकलने की होड़ और भारी दबाव से दूर हूं। मैं अपने हिसाब से काम कर सकती हूं और वहीं करती हूं, जो मुझे पसंद है। इसलिए यह बहुत अच्छी चीज है।"


38 वर्षीय करिश्मा ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1991 में आई फिल्म 'प्रेम कैदी' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'अनाड़ी', 'राज बाबू', 'राजा हिन्दुस्तानी' और 'दिल तो पागल है' जैसी कामयाब फिल्में दी।


वर्ष 2003 में उद्योगपति संजय कपूर से शादी के बाद वह बॉलीवुड से दूर हो गई थी। उनकी बेटी का नाम समैरा (7 वर्ष) और बेटे का नाम कियान (2 वर्ष) है। उन्होंने इस वर्ष की शुरुआत में विक्रम भट्ट की 'डेंजर्स इश्क' से फिल्मों में वापसी की।


 

More from: Khabar
34000

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020