Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

माधुरी दीक्षित का प्रशंसक हूं : ऋतिक

hrithik-roshan-bollywood-14092013
14 सितम्बर 2013
मुंबई|
अभिनेता ऋतिक रोशन का कहना है कि वह अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के बड़े प्रशंसक हैं। ऋतिक, टीवी नृत्य रियलिटी कार्यक्रम 'झलक दिखला जा 6' के अंतिम चरण में माधुरी के साथ नृत्य करते नजर आएंगे। वह इस कार्यक्रम के जरिए अपनी आने वाली फिल्म 'कृष 3' का प्रचार भी करेंगे।

ऋतिक ने कहा, "मैं जब फिल्मों में सहायक निर्देशक के तौर पर काम कर रहा था, तभी से माधुरी का बहुत बड़ा फैन रहा हूं। उनकी मुस्कुराहट का मैं कायल हूं। वह सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं।"

ऋतिक ने माधुरी के साथ अपनी फिल्म 'मिशन कश्मीर' के गाने 'भुम्बरो भुम्बरो' और माधुरी की फिल्म 'राजा' के गीत 'नजरें मिली दिल धड़का' पर नृत्य किया।

कार्यक्रम में 39 वर्षीय ऋतिक फिल्म 'कृष 3' की अपनी सहकलाकार प्रियंका चोपड़ा के साथ आए थे और दोनों कलाकारों ने अपनी आने वाली फिल्म के गीत 'रघुपति राघव' पर भी नृत्य किया।

'झलक दिखला जा 6' के अंतिम दौर के प्रतिभागियों में अभिनेत्री द्रष्टि धामी, गायक शान, नृत्यांगना लॉरेन गॉटिब्बे और 'इंडियाज गॉट टैलेंट 4' के विजेता सोनाली एवं सुमंत शामिल हैं। 

यह एपिसोड शनिवार को कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला है।
More from: Khabar
35208

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020