Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मुझे बहाने के रूप में इस्तेमाल मत कीजिए : हनी

honey singh message on twitter

 2 जनवरी 2013
 
नई दिल्ली।  गीतों में आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल से लोगों के गुस्से का सामना कर रहे पंजाबी रैपर हनी सिंह ने इसका विरोध करते हुए कहा है कि उनका नाम गैरजरुरी तौर पर इस विवाद में घसीटा जा रहा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "यह सब कुछ अभी हो रहा है। वे सिर्फ एक बहाना चाहते हैं और वह उन्हें मिल गया है।"


उन्होंने कहा, "मुझ पर आरोप मढ़ने की जगह सरकार को दोष दीजिए जो दुष्कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। मुझे बहाने के रूप में इस्तेमाल मत कीजिए। हनी सिंह निर्दोष है। अगर आप हमारे साथ हैं. मैंने यह स्वीकारा है कि पहले मेरा चुनाव गलत था लेकिन अब मैं बिल्कुल अलग तरह के गाने गा रहा हूं।"


गीतों में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाले पंजाबी रैपर के खिलाफ सोमवार को एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।


लोगों के गुस्से की वजह से ब्रिस्टल होटल में नए साल पर आयोजित होने वाले उनके कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया है।

 

More from: Khabar
34242

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020