Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

उप्र में भीषण गर्मी का दौर जारी

heat in uttar pradesh

15 जून 2012

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में झुलसा देने वाली गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक गर्मी से अभी राहत मिलने की उम्मीद नही है।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के मुताबिक आने वाले 48 घंटों के दौरान गर्मी से राहत नहीं मिलेगी लेकिन कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है।

गुरुवार को भी राजधानी लखनऊ सहित राज्य के विभिन्न जिलों में तापमान में छह से नौ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो-तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखण्ड और छत्तीसगढ़ की ओर रुख कर सकता है। यदि ऐसा हुआ तो राज्य में मानसून पूर्व की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।

गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस तथा गाजीपुर का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


 

More from: Khabar
31269

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020