Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'ढिश्कियाऊं' से खुद को दोबारा गढ़ रहा हूं : हरमन

harman-baweja-bollywood-11032014
11 मार्च 2014
मुंबई|
अभिनेता हरमन बावेजा 'ढिश्कियाऊं' फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि इस फिल्म से वह स्वयं को फिर से गढ़ रहे हैं। हरमन ने यहां कहा, "मेरे लिए यह एक बहुत खास फिल्म है। इसके जरिए मैं स्वयं में नयापन ला रहा हूं या यूं कह लीजिए कि खुद को दोबारा गढ़ रहा हूं।"

'वाट्स योर राशि?', 'विक्ट्री' और 'लव स्टोरी 2050' जैसी असफल फिल्म देने के बाद हरमन को अब 'ढिश्कियाऊं' से दोबारा अपना अभिनय करियर शुरू करने की उम्मीद है। यह फिल्म राज कुंद्रा और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी के होम प्रोडेक्शन में बनी पहली फिल्म है।

फिल्म में अभिनेता सनी देओल भी हैं। फिल्म 28 मार्च को प्रदर्शित होनी है।

हरमन फिलहाल फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं। वह कहते हैं कि वह 17 मार्च को पड़ने वाली होली पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ व्यस्त होंगे।
More from: Khabar
36468

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020