Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

गौड़ा का इस्तीफा, शेट्टार ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

gowda resgination shettar claim to form a goverment

11 जुलाई 2012

बंगलुरू।  कर्नाटक के मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा ने बुधवार को राज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया और इसके 30 मिनट बाद जगदीश शेट्टार ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। शेट्टार गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल एच.आर. भारद्वाज ने गौड़ा का इस्तीफा मंजूर कर लिया और अगली व्यवस्था होने तक उन्हें पद पर बने रहने को कहा।

गौड़ा के इस्तीफे के बाद राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री जगदीश शेट्टार के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया। भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने भी राहत की सांस ली।

दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद जगदीश शेट्टार ने बुधवार को राजभवन जाकर राज्यपाल भारद्वाज से मुलाकात की और खुद को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने से सम्बंधित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के.एस.ईश्वरप्पा का पत्र उन्हें सौंपा।

शेट्टार, निवर्तमान मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा का इस्तीफा स्वीकार हो जाने के 30 मिनट बाद राज भवन पहुंचे। उनके साथ भाजपा के केन्द्रीय पर्यवेक्षक अरुण जेटली और राजनाथ सिंह, पार्टी महासचिव अनंत कुमार और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस.येदियुरप्पा भी थे।

इसके बाद ईश्वरप्पा ने पत्रकारों को बताया कि राज्यपाल ने शेट्टार को गुरुवार को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया है।

ईश्वरप्पा ने बताया कि शेट्टार के साथ कुछ कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी, जिनके नामों पर निर्णय बुधवार शाम तक हो जाएगा।

ज्ञात हो कि 56 वर्षीय शेट्टार उत्तरी कर्नाटक की हुबली सीट से विधायक हैं।


 

More from: Khabar
31777

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020