Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अन्ना हजारे से विवाद खत्म करना चाहती है सरकार : सिब्बल

govt-wants-to-end-the-controversy-with-anna

18 जून 2011    

नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने शनिवार को कहा कि सरकार प्रस्तावित लोकपाल विधेयक को लेकर गांधीवादी अन्ना हजारे से मतभेद समाप्त करना चाहती है।

समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन के करण थापर से बातचीत में सिब्बल ने कहा कि मंत्रिमंडल को विधेयक का एक ही मसौदा सौंपा जाएगा।

लोकपाल विधेयक के प्रावधानों को लेकर सरकार और अन्ना हजारे के बीच मतभेदों के सवाल पर सिब्बल ने कहा, "हम असहमतियां दूर करने लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।"

बुधवार को दोनों पक्षों के बीच वार्ता टूटने के बाद अन्ना हजारे ने कहा था कि सरकार विधेयक के दो मसौदे मंत्रिमंडल में भेजना चाहती है। इसमें सरकार का मसौदा अलग होगा और नागरिक संगठनों के सदस्यों का अलग।

लोकपाल विधेयक का मसौदा तैयार करने के लिए बनाई गई 10 सदस्यीय समिति के सदस्य सिब्बल ने कहा कि ऐसा नहीं होगा।

उन्होंने कहा, "दो मसौदे नहीं होंगे, हालांकि कई मुद्दों पर असहमति हो सकती है।"

मंत्रिमंडल में एक ही मसौदा भेजे जाने की बात कहते हुए सिब्बल ने कहा कि समिति के सदस्यों के बीच असहमति के मुद्दे मंत्रिमंडल के ध्यान में लाए जाएंगे।

सरकार ने 30 जून तक मसौदा तैयार करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

अन्ना हजारे की 16 अगस्त से अनशन पर बैठने की चेतावनी के सम्बंध में सिब्बल ने कहा, "मैं इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता। हजारे क्या करेंगे इस पर मैं कुछ टिप्पणी नहीं कर सकता।"

More from: Khabar
21823

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020