Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

गौतमबुद्ध नगर में भाजपा का बंद का आह्वान

gautam-buddha-nagar-close-05201110

10 मई 2011

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा किसानों पर की गई गोलीबारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गौतमबुद्ध नगर जिले में ग्रेटर नोएडा और आसपास के इलाकों में मंगलवार को बंद का आह्वन किया है।

भाजपा के एक प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी की जिला ईकाई ने एक विरोध रैली निकालने का फैसला किया है, जिसमें व्यापारियों से व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और दुकानों को बंद करने की अपील की जाएगी।

प्रवक्ता ने कहा, "हमने गौतमबुद्ध नगर के बंद का आह्वन किया है।"

गौरतलब है कि अधिग्रहित भूमि के लिए अधिक मुआवजे की मांग को लेकर पुलिस और किसानों के बीच शनिवार को हुई हिंसक झड़प में दो पुलिसकर्मियों सहित चार लोगों की मौत हो गई थी।

किसान नई दिल्ली को आगरा से जोड़ने वाले 146 किलोमीटर लम्बे यमुना एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई भूमि के लिए अधिक मुआवजे की मांग कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि भट्टा पारसौल गांव में किसानों ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। पुलिस जब इन कर्मचारियों को मुक्त कराने पहुंची तब किसानों के साथ उनकी भिडंत हो गई। हिंसक झड़प के दौरान 15 लोग घायल हुए हैं।

More from: Khabar
20616

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020