Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पूर्व एथलीट पिंकी प्रमाणिक को जमानत

former athletes pinki to certified bail

10 जुलाई 2012

कोलकाता।  पश्चिम बंगाल की एक अदालत ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता पिंकी प्रमाणिक को जमानत दे दी है। उन पर पुरुष होने तथा एक महिला से बलात्कार का आरोप है। इसी आरोप में 15 जून से वह न्यायिक हिरासत में थीं। पिंकी के वकील तुहीन रॉय ने आईएएनएस से कहा, "पिंकी को 24 उत्तरी परगना जिले की जिला अदालत के न्यायाधीश ने 5,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी।"

प्रमाणिक के लिंग निर्धारण के लिए क्रामोसोमल जांच की रिपोर्ट भी एसएसकेएम अस्पताल द्वारा अदालत में में सौंपी जानी है। चिकित्सा दल के 11 सदस्यों ने पिंकी का लिंग निर्धारण परीक्षण किया है।

प्रमाणिक को 14 जून को गिरफ्तार किया गया था। 15 जून को उन्हें अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उनके साथ रहने वाली एक तलाकशुदा महिला व एक बच्चे की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा कर कहा था कि पिंकी पुरुष है और उसने उनके साथ बलात्कार किया तथा उन्हें प्रताड़ित किया।

गिरफ्तारी के बाद पिंकी को जांच के लिए निजी नर्सिग होम ले जाया गया, जहां जांच रिपोर्ट में पाया गया कि एथलीट वास्तव में पुरुष है।

पिंकी ने हालांकि अपने खिलाफ लगे आरोपों को साजिश बताया है।

पिंकी ने तीन साल पहले एथलेटिक्स से संन्यास लिया था। वह वर्ष 2006 में कतर की राजधानी दोहा में हुए एशियाई खेलों में 4 गुना 400 मीटर रिले स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। उसी साल मेलबर्न में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने रजत पदक जीता था।

More from: Khabar
31748

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020