Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

विदेशी पूंजी भंडार 21.38 करोड़ डॉलर बढ़ा

foreign reserve in india

21 अप्रैल 2012

मुम्बई। देश का विदेशी पूंजी भंडार 13 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 21.38 करोड़ डॉलर बढ़कर 293.14 अरब डॉलर हो गया। इससे पिछले सप्ताह में इसमें 1.47 अरब डॉलर की गिरावट आई थी। भारतीय रिजर्व बैंक के साप्ताहिक पूरक आंकड़े के मुताबिक विदेशी पूंजी भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा भंडार में आलोच्य अवधि में 11.51 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई और यह 258.76 अरब डॉलर हो गया।

रिजर्व बैंक ने मुद्रा भंडार में बदलाव के लिए कोई कारण नहीं बताया। बैंक ने कहा कि मुद्रा भंडार को डॉलर में अभिव्यक्त किया जाता है और इस पर दुनिया की प्रमुख मुद्रा की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का असर होता है।

विशेष निकासी अधिकार का मूल्य इसी अवधि में 1.42 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.45 अरब डॉलर हो गया और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में देश का भंडार 8.45 करोड़ डॉलर बढ़कर 2.90 अरब डॉलर हो गया।

स्वर्ण भंडार का मूल्य हालांकि 27.02 अरब डॉलर पर बरकरार रहा।

More from: Khabar
30563

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020