Rang-Rangili RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सप्ताह भर में 1500 बार नियमों को तोड़ा, 118000 डॉलर का जुर्माना

foreign old female driver breaks traffic rules 1500 times

13 दिसम्बर 2011

लंदन| इटली में रहने वाली एक बुजुर्ग ब्रिटिश महिला पर महज सप्ताह भर में 1500 बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने के अपराध में 1,18,000 डॉलर (लगभग 76,000 पाउंड) का जुर्माना किया गया है। इटली पुलिस को इस महिला की तलाश थी। समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार इस 62 वर्षीय महिला पर पिछले कुछ हफ्तों में 1500 बार शहर में गति सीमा का उल्लंखन करने और यातायात प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने का आरोप है। महिला की पहचान यातायात नियमों को तोड़ते वक्त कैमरे में कैद तस्वीरों की और उसकी गाड़ी मर्सिडीज बेंज की मदद से हो पाई।

कार पर ब्रिटिश नम्बर प्लेट लगे होने की वजह से शुरूआत में फ्लोरेंस में पुलिस को महिला को ढूंढने मे खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

फ्लोरेंस यातायात पुलिस के प्रवक्ता एंजा मोनडिलो ने बताया, "आखिरकार महिला की पहचान कर ली गई। उसकी कार को कैमरों में शहर के अलग-अलग हिस्सों में 1500 बार नियमों तोड़ते देखा जा सकता है।"

टुस्कान क्षेत्र की राजधानी फ्लोरेंस में रहने वाली इस महिला को जुर्माने का ब्यौरा सौंप दिया गया है।

More from: Rang-Rangili
27434

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020