Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अमौसी हवाई अड्डे पर 5 किलो सोना जब्त

five kg of gold seized in amausi airport

7 अप्रैल 2012
 
लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पास स्थित अमौसी हवाईअड्डे पर शनिवार को सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने पांच किलो सोना व हीरे लेकर जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत एक करोड़ 60 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक शनिवार तड़के मोहम्मद आफरीदी नाम के एक व्यक्ति पर शक होने के बाद उसकी जांच की गई। जांच के दौरान उसके पास से पांच किलो सोना और हीरे बरामद हुए, जिन्हें वह अपने पैरों और हाथों में छिपाकर ले जा रहा था। आफरीदी कर्नाटक का रहने वाला है।

सीमा शुल्क विभाग के अधिकारी, अजय दीक्षित ने शनिवार को बताया, "आफरीदी ग्रीन चैनल से बाहर निकल रहा था। उसकी संदिग्ध हरकतों पर अधिकारियों को शक हुआ, जिसके बाद उसकी तलाशी शुरू की गई।"

दीक्षित ने बताया कि तलाशी के दौरान उसके पास से पांच किलो सोना और हीरे बरामद हुए। वह इसे मुम्बई ले जाने वाला था। इस मामले में उससे और पूछताछ की जा रही है।

दीक्षित ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के पास से बरामद सोने और हीरे की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ 60 लाख रुपये आंकी गई है।

More from: Khabar
30390

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020