Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जिम के कर्मचारी ने सहकर्मी से किया बलात्कार

fitness-center-employe-raped-colleague-06201129

29 जून 2011    

नई दिल्ली। एक जिम के प्रबंधक को अपनी 24 वर्षीया सहकर्मी के साथ दो बार बलात्कार करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में जिम के एक अन्य कर्मी को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी मंगलवार को दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "दोनों आरोपियों- जिम के प्रबंधक अजय कुमार (32) और मुख्य प्रशिक्षक राकेश (27) को द्वारका के सेक्टर-11 स्थित दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के खेल परिसर में बने फिटनेस सेंटर (जिम) से गिरफ्तार किया गया।"

पीड़ित युवती जिम में शारीरिक प्रशिक्षक के रूप में काम कर रही थी। उसने पुलिस को बताया कि अजय ने उसके साथ 19 और 24 जून को बलात्कार किया, जबकि राकेश ने 25 जून को उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। युवती ने बाद में अपने मंगेतर और मां को इन घटनाओं के बारे में बताया।

अधिकारी ने कहा, "पीड़ित युवती ने बताया है कि जब उसके मंगेतर ने दोनों आरोपियों से इन घटनाओं के बारे में पूछा तो उन्होंने उसकी पिटाई की। उसके मंगेतर को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।"

 

 

More from: Khabar
22226

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020