Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बिहार में सिलेंडरों से भरे ट्रक में आग

fire in the truck loaded with cylinder

5 अप्रैल 2012
 
गया |  बिहार के गया जिले के टेकारी क्षेत्र में बुधवार रात इंडेन गैस एजेंसी के एक गोदाम के सामने रसोई गैस सिलेंडरों से भरे एक ट्रक में आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। वैसे घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस के अनुसार डुमरसन नदी के तट पर बने गैस के गोदाम के बाहर गैस सिलेंडर से लदे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण ट्रक पर रखे सभी सिलेंडर विस्फोट के साथ फटने लगे। इससे स्थानीय लोगों में नक्सलियों के हमले की आशंका को लेकर अफरा-तफरी मच गई।

अनुमंडल पुलिस अधिकारी मदन मोहन पांडेय ने गुरुवार को बताया कि गया से दमकल की गाड़ी बुलाकर आग पर तत्काल काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि उक्त ट्रक में कुल 306 गैस सिलेंडर लदे थे जो बोकारो से यहां गोदाम में लाए गए थे। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

More from: Khabar
30316

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020