Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में भीषण आग

mandsaur fire, fierce fire in madhya pradesh mandsaur district

5 अप्रैल 2012

मंदसौर |  मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के औद्योगिक क्षेत्र में कबाड़ में लगी आग ने भीषण रूप ले लिया है। इस आग की चपेट में एक फैक्टरी भी आ गई है। आग पर काबू पाने के लिए कई स्थानों से अग्निशमन विभाग की गाड़ियां बुलाई गई हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह औद्योगिक क्षेत्र की एक प्लास्टिक फैक्टरी के कबाड़ में आग लग गई। जिसने कुछ ही देर में भीषण रूप ले लिया। बढ़ती आग की चपेट में प्लास्टिक फैक्ट्ररी भी आ गई है।

पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार आग पर काबू पाने के लिए दमकल गाड़ियां बुलाई गई हैं। आधा दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई है। प्रारम्भिक तौर पर लाखों के नुकसान का अनुमान व्यक्त किया गया है।

More from: Khabar
30315

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020