Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बिहार में पिता ने की पुत्र की हत्या

father kills son in bihar
30 मार्च 2012
 
पटना | बिहार की राजधानी पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने सात वर्षीय पुत्र की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार नंदनगर कॉलोनी निवासी मिथिलेश कुमार चंद्रवंशी का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर शुक्रवार को विवाद हो गया। मिथिलेश ने अपनी पत्नी की पिटाई प्रारम्भ कर दी। इस बीच सात वर्षीय पुत्र अमित अपनी मां को बचाने गया, तो मिथिलेश ने उसे भी पीट दिया। इससे अमित की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी के अनुसार अमित शारीरिक रूप से काफी कमजोर था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

More from: Khabar
30159

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020