Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

फरहान कर रहे हैं गोवा कार्निवाल की तैयारी

farhan will do prpeartion for goa carniwal

 
30 जनवरी  2013

पणजी।  बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर अगले सप्ताह गोवा में होने वाले कार्निवाल में हिस्सा लेने के लिए तैयारी कर रहे हैं। वह दूसरी बार गोवा में कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। फरहान की फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' जल्द ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है।


इससे पहले फरहान नोकिया इंडिया फेस्ट 2013 के दौरान गोवा में कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुके हैं।


गोवा पर्यटन के प्रवक्ता ने बताया कि फरहान ने गोवा कार्निवाल में अपने कार्यक्रम की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वह कार्निवाल के दौरान विशेष वाहन में सवारी करेंगे। गायिका अनुष्का मनचंदा, रेमो फर्नाडीज और वेंडेल रोडरिक्स भी गोवा कार्निवाल में शिरकत करने वाले हैं।
 

गोवा राज्य पर्यटन मंत्री दिलीप पारूलेकर ने कहा है कि गोवा कार्निवाल में बॉलीवुड का हमेशा से महत्वपूर्ण स्थान रहा है।


आगामी आठ फरवरी से शुरू हो रहे गोवा कार्निवाल में नेहा धूपिया, ईशा कोप्पीकर और तनुश्री दत्ता जैसी बॉलीवुड हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

More from: Khabar
34452

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020