Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

फिल्मफेयर अवार्ड्स में छाई 'भाग मिल्खा भाग'

25 जनवरी 2014

मुंबई|

फरहान अख्तर अभिनीत फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' ने यहां शुक्रवार रात आयोजित हुए 59वें आइडिया फिल्मफेयर अवार्ड्स 2013 में सर्वाधिक पुरस्कार अपने नाम किए। राकेश ओम प्रकाश मेहरा निर्देशित फिल्म पूर्व एथलीट मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के साथ ही सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशक का पुरस्कार भी जीता। इसमें परिधान डिजाइनिंग के लिए डॉली अहलूवालिया को सर्वश्रेष्ठ परिधान पुरस्कार से नवाजा गया। फिल्म के गीत 'जिंदा' के लिए प्रसून जोशी को सर्वश्रेष्ठ गीत पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन का खिताब एक्रोपोलिस डिजाइन को मिला।

सितारों से लबरेज पुरस्कार समारोह यहां यश राज फिल्म्स स्टूडियो में आयोजित हुआ। इसमें संजय लीला भंसाली की 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' भी काफी असरदार रही।

एक बयान में कहा गया है कि 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के लिए दीपिका पादुकोण को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब मिला। फिल्म में दमदार सहायक भूमिका के लिए प्रख्यात नायिका सुप्रिया पाठक को सम्मानित किया गया।

पुरस्कार समारोह में अपने जमाने की प्रसिद्ध अभिनेत्री तनुजा को हिंदी सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पुरस्कार समारोह की मेजबानी रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने की।

More from: Khabar
36157

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020