Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जन्मदिन पर भी व्यस्त रहीं ईशा

esha gupta was busy on her birthday

28 नवंबर 2012
 
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता बुधवार को अपने 27 वें जन्मदिन पर भी काम करते नजर आई। ईशा एक जेवर के ब्रांड 'श्रीम' के लांच के सिलसिले में दिल्ली आई थीं और उन्होंने काम से बचने के लिए जन्मदिन का बहाना न बनाने का फैसला किया।


एक सूत्र के मुताबिक , ईशा अपने जन्मदिन पर अच्छी फिल्म में काम करने की प्रार्थना कर रही हैं।


बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ईशा ने मॉडलिंग में अपने लिए जगह बनाई थी और 2010 में किंगफिशर की कैलेंडर गर्ल बनीं थीं।


ईशा ने विक्रम भट्ट की फिल्म 'जन्नत 2' से बॉलीवुड में कदम रखा था और उसके बाद वह 'राज 3' और प्रकाश झा की फिल्म 'चक्रव्यूह' में नजर आई थीं।

More from: Khabar
33900

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020