Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

फिरौती के लिए इंजीनियर की हत्या, शव बरामद

engineer killed for ransom body found

6 अप्रैल 2012
 
नई दिल्ली |  दिल्ली में तीन दिन से लापता युवा इंजीनियर का शव शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि इंजीनियर के एक दोस्त और उसके दो साथी एक करोड़ रुपये की फिरौती के लिए उसकी हत्या के संदिग्ध आरोपी हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा, "इंजीनियर जॉनी गुप्ता (24) पश्चिम विहार में रहता था। उसका शव शुक्रवार को नांगलोई में बरामद किया गया।"

पुलिस के मुताबिक गुप्ता को केशवपुरम औद्योगिक क्षेत्र से मंगलवार को अगवा किया गया था। वह अपने एक दोस्त से मिलने केशवपुरम गया था।

गुप्ता के शव का पता उस समय चला, जब पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपियों से पूछताछ की। शव नांगलोई के पास झाड़ियो में पॉलीथीन में लपेटकर गाड़ दिया गया था।

पुलिस इस मामले की तह में जाने का प्रयास कर रही है। इंजीनियर की मौत के असल कारण को जानने के लिए पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

More from: Khabar
30366

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020