Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ये लो 'एक था टाइगर' ने बनाया एक और रिकॉर्ड

ek tha tiger makes new record

21 सितम्बर 2012


नई दिल्ली। सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' अपने प्रदर्शन के एक महीने बाद भी नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। यह भारत में मोबाइल फोन पर लम्बे समय तक और सबसे ज्यादा बार देखी वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स आफिस पर 33 करोड़ रुपये की कमाई की थी।


एक स्वतंत्र मोबाइल वीडियो कम्पनी 'वीयूक्लीप' द्वारा जारी एक रपट 'ग्लोबल वीडियो इनसाइट' (जीवीआई) के मुताबिक कबीर खान निर्देशित 'एक था टाइगर' के वीडियो को अगस्त और सितम्बर में सबसे ज्यादा बार देखा गया है।


वेबसाइट के अधिकारी सलमान हुसैन ने कहा, "पिछले चार महीने से भारत में वीयूक्लीप के 1.4 करोड़ उपभोक्ताओं के बीच 'एक था टाइगर' सबसे ज्यादा देखी गई और इसके वीडियो को सबसे ज्यादा बार खोजा गया। इसकी वजह से यह भारत में मोबाइल में सबसे ज्यादा समय तक देखी जाने सफल फिल्म बन गई है।"


इस फिल्म में सलमान खान के अलावा कटरीना कैफ भी हैं। फिल्म ने अब तक बॉक्स आफिस पर 198 करोड़ रुपये की कमाई की है।

 

More from: Khabar
32965

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020