Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कश्मीर में भूकम्प के झटके, कोई नुकसान नहीं

earthquake strokes in kashmir no harm


11 जून 2012

श्रीनगर।  कश्मीर घाटी में सोमवार सुबह भूकम्प के मध्यम तीव्रता के दो झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग के अनुसार कहीं से भी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। स्थानीय मौसम विज्ञान कार्यालय के निदेशक सोनम लोटस ने बताया कि भूकम्प के दोनों झटकों का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश पहाड़ों में था।

उन्होंने बताया, "भूकम्प का पहला झटका सुबह 10.32 बजे महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई। उत्तर से 36.7 डिग्री व पूर्व से 69.9 डिग्री पर भूकम्प का केंद्र था।"

लोटस ने आईएएनएस को बताया, "इसके बाद 10.59 बजे एक और झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.7 थी। उत्तर से 36.1 डिग्री व पूर्व से 67.3 डिग्री पर इसका केंद्र था।"

आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रभारी आमिर अली ने बताया कि घाटी में कहीं से भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और न ही सम्पत्ति को कोई नुकसान पहुंचा है।


 

More from: Khabar
31186

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020