Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

crude oil, crude oil price, drop in the price of crude oil

30 मार्च 2012

न्यूयार्क |  अमेरिका और यूरोप की ओर से कच्चे तेल के आपात भंडार (स्ट्रेटेजिक रिजर्व) जारी करने के कयासों के बीच गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई। अमेरिका और ब्रिटेन के बाद फ्रांस ने भी बुधवार को कहा कि पेट्रोलियम का आपात भंडार जारी करने के बारे में वह अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) से बात कर रहा है।

गुरुवार को फ्रांस के प्रधानमंत्री फ्रेंकोइस फिलियन ने कहा कि इस विषय पर अमेरिका और यूरोप में सहमति हो जाने की सम्भावना है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया और जापान भी भंडार जारी करने पर सहमत हो सकते हैं।

निवेशकों और विशेषज्ञों का मानना है कि जून तक तेल का आपात भंडार जारी किया जा सकता है और इसे देखते हुए निवेशक मुनाफा निकालना बेहतर समझ रहे हैं।

न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज में लाइट, स्वीट क्रूड की मई माह की डिलीवरी की कीमत 2.50 फीसदी गिरावट के साथ 102.78 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। लंदन में ब्रेंट क्रूड की मई महीने की डिलीवरी की कीमत 1.43 फीसदी गिरावट के साथ 122.39 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई।

More from: Khabar
30184

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020