Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

राज-3 के लिए बिपाशा को मिलेंगे सभी अवार्ड : डिनो

dino seen raaz 3 with bipasha


13 सितम्बर 2012

मुम्बई । आलोचकों को भले ही फिल्म 'राज 3' पसंद न आई हो लेकिन अभिनेता डिनो मोरिया को इस बात का पूरा भरोसा है कि अभिनेत्री बिपाशा बसु अगले साल हर अवार्ड पर कब्जा करेंगी। डिनो और बिपाशा ने मुम्बई के सिनेमाघर में एक साथ 'राज 3' देखी।


फिल्म 'राज' में बिपाशा के सह-अभिनेता रहे डिनो ने  कहा, "एक बात जो मैं कह सकता हूं वह यह कि बिपाशा अगले साल हर अवार्ड जीतेंगी। यह एक अच्छी फिल्म है। यह बेहद अच्छे तरीके से फिल्माई गई है, काफी डरावनी है। दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।"


बिपाशा का नाम जॉन से पहले डिनो से जुड़ा था और दोनों ने कुछ सालों तक डेटिंग भी की थी। अब वह उनके साथ यह वक्त साझा करना चाहती थी।


बिपाशा ने कहा, "मैं अपनी फिल्म दर्शकों और पहली बार डिनो के साथ देखना चाहती थी। मैंने इसे नहीं देखा था, मैं बहुत व्यस्त थी। यह बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है, और शानदार व्यवसाय कर रही है। मैं डिनो के साथ इस वक्त को साझा करना चाहती थी।"


विक्रम भट्ट निर्देशित 'राज 3' में बिपाशा के साथ अभिनेता इमरान हाशमी और अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने काम किया है।

 

More from: Khabar
32771

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020