Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

दिल्ली में क्षेत्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जायेंगी 'अपुर संसार'सहित कई फिल्में

delhi regional flim festival


22 नवंबर 2012

नई दिल्ली।  दिल्ली में रहने वाले सत्यजीत रे, रितुपर्णो घोष और उत्पलेंदु चक्रवर्ती की फिल्मों के प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल देश की राजधानी इस बार तीन दिवसीय क्षेत्रीय फिल्म महोत्सव की मेजबानी कर रही है, जिसमें इन लोकप्रिय फिल्मकारों की फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में 26 से 28 नवम्बर तक आयोजित इस महोत्सव में 'अपुर संसार', 'दहन' और 'चोख' जैसी फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।


दिल्ली स्थित साहित्य कला परिषद के सहायक सचिव जे. पी. सिंह ने एक बयान में कहा, "क्षेत्रीय फिल्म महोत्सव को तीन बंगाली अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त और सम्मानित फिल्मों के प्रदर्शन के साथ मनाने की योजना बनाई गई है। इन फिल्मों की सिफारिश महोत्सव के लिए बनाई गई सलाहाकार समिति ने की है।"


सत्यजीत रे की 'अपुर संसार' अपु श्रृंखला के तहत बनी फिल्मों की तीसरी कड़ी है। वहीं घोष की पुरस्कार विजेता फिल्म 'दहन' सुचित्रा भट्टाचार्य की इसी नाम की कहानी पर आधारित है।


चक्रवर्ती की 'चोख' (आंखें) सामाजिक रूप से प्रासंगिक मुद्दों के बारे में है।


 

More from: Khabar
33816

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020