Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

दिल्ली में हिजड़ों के सम्मेलन स्थल में आग, 13 की मौत

fire in eunuchs meeting in delhi

21 नवंबर 2011

नई दिल्ली| दिल्ली के नंद नगरी इलाके में रविवार को एक सामुदायिक केंद्र के पंडाल में भीषण आग लग गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और 48 घायल हो गए। यहां हिजड़ों के समाज का एक कार्यक्रम चल रहा था। घटना के बाद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ए.के. वालिया घायलों को देखने जीटीबी अस्पताल पहुंचे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ए. के. शर्मा ने कहा कि इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 48 घायल हो गए। ज्यादातर घायलों को गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि कुछ घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ए.के. वालिया ने जीटीबी अस्पताल का दौरा किया और मृतकों की संख्या 12 बताई। इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के लिए मुआवजे की घोषणा की। हालांकि उन्होंने राशि का उल्लेख नहीं किया।

पुलिस ने मृतकों की संख्या 10 बताई है।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि सामुदायिक केंद्र में यह घटना करीब 6.30 बजे घटी। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आग पर अब पूरी तरह काबू पा लिया गया है। घटनास्थल पर दमकल की करीब 20 गाड़ियां भेजी गई थी।

बताया जाता है कि हिजरों के इस तीन दिवसीय सम्मेलन में देश भर से करीब 3000 हिजड़े जुटे थे।

More from: Khabar
26786

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020