Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अच्छे फ़िगर के लिए फिटनेस पर ध्यान देती हैं दीपिका पादुकोण

deepika padukone focus on fitness for good figure

24 जुलाई 2012

मुम्बई।  अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की उनकी नई फिल्म 'कॉकटेल' में दिखी छरहरी काया की हर जगह चर्चा है। वैसे दीपिका कहती हैं कि उनकी आकर्षक काया का राज ब्रेकफ़ास्ट नहीं है बल्कि वह इसके लिए व्यायाम करती हैं और अच्छा खाना लेती हैं।


दीपिका ने कहा, "मुझे लगता है कि आदर्श रूप में लोगों को उस दशा में नहीं पहुंचना चाहिए, जहां उन्हें अल्प आहार लेना पड़े। आपको हर रोज अपने खान-पान के प्रति सचेत रहना चाहिए। मुझे लगता है कि आपकी जीवनशैली में ऐसा होना चाहिए।"


उन्होंने कहा, "मेरे लिए व्यायाम करना और स्वास्थ्यवर्धक खान-पान लेना मेरी जीवनशैली में शामिल है। मैं किसी विशेष शूटिंग के लिए ऐसा नहीं करती। मैं जानती हूं कि लोग अपने खान-पान का जरा भी ध्यान नहीं रखते और फिर वे अचानक आकर्षक काया चाहने लगते हैं और फिर वे अल्प आहार लेते हैं। इससे आपके हार्मोन्स प्रभावित होते हैं।"


फिल्मोद्योग में साइज जीरो जहां फैशन बना हुआ है, वहीं 26 वर्षीया दीपिका स्वस्थ रहने को तरजीह देती हैं।


उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि साइज जीरो कोई मायने नहीं रखता। फिटनेस व अच्छे स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। मैं ऐसे लोगों को भी जानती हूं, जो भारी-भरकम हैं लेकिन उनमें ताकत अधिक है और ऐसों को भी जानती हूं जो दुबले-पतले हैं और उनमें बिल्कुल भी ताकत नहीं है। यह आपकी फिटनेस पर निर्भर करता है। साइज जीरो में तब तक कोई बुराई नहीं है, जब तक आप उसमें स्वस्थ रहते हैं।"

 

More from: Khabar
32009

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020