Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

दीपक तिजोरी की फिल्म 'डेयर यू' की शूटिंग दिसम्बर से शुरू

deepak tijori s dare you shooting will start on dec


20 नवंबर 2012

मुम्बई। फिल्म 'डेयर यू' के कलाकारों के नाम तय कर लेने के बाद अभिनेता से निर्देशक बने दीपक तिजोरी का कहना है कि होली में इसके प्रदर्शन को देखते हुए इसकी शूटिंग अगले महीने शुरू की जाएगी। 'उप्स' और 'फरेब' फिल्म का निर्देशन कर चुके दीपक के मुताबिक उन्हें एक बेहतरीन स्थान की भी तलाश है।


दीपक ने कहा, "यह एक कॉलेज की कहानी है, हम विभिन्न कॉलेज परिसर में जा रहे हैं। हम यह फिल्म सम्भवत: मुम्बई और पुणे में शूट करेंगे।"


उन्होंने कहा, "हम होली में फिल्म प्रदर्शित करने की योजना बना रहे हैं। उम्मीद है, अगर हम सही समय पर इसकी शूटिंग कर लेंगे तब यह 2013 के होली के त्योहार पर प्रदर्शित होगी।"


फिल्म के सह निर्माता डेनिस सेलार्का और मेहुल सिमारिया होंगे और यह 'ब्लूबेरी फिल्म्स' के बैनर तले बनेगी।

 

More from: Khabar
33770

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020