Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

दाऊद पाकिस्तान में है : चिदम्बरम

dawood-in-pak-05201112

12 मई 2011

नई दिल्ली। पाकिस्तानी राष्ट्रपति के इनकार के बावजूद केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने गुरुवार को कहा कि भारत का मोस्टवांटेड दाऊद इब्राहीम पाकिस्तान में है और उसका एक घर कराची में है।

चिदम्बरम ने संवाददाताओं से कहा, "दाऊद का एक घर कराची में है। हम यह नहीं कह सकते कि हर वक्त वह कराची में रहता है, लेकिन वह अधिकांश समय कराची या पाकिस्तान के कुछ अन्य स्थानों पर गुजारता है।"

दाऊद के सम्बंध में चिदम्बरम ने यह दावा तब किया है, जब पाकिस्तान के आंतरिक सुरक्षा मंत्री रहमान मलिक ने 10 मई को इस बात से इनकार किया कि अंडरवर्ल्ड डॉन उनके देश में है। मलिक ने कहा था कि दाऊद ने हाल ही में पाकिस्तान में एक महिला से शादी रचाई थी लेकिन यह इस बात का सबूत नहीं है कि वह वहीं रहता है।

मलिक ने सीएनएन-आईबीएन के साथ एक साक्षात्कार में कहा था, "यदि हमें उसके यहां रहने की जानकारी होती तो स्वाभाविक है कि हम इस मामले को देखते। लेकिन जहां तक मुझे जानकारी है वह यहां (पाकिस्तान में) नहीं है।"

दाऊद 1993 में मुम्बई में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों सहित भारत में विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित है। दाऊद का नाम बुधवार को नई दिल्ली में सार्वजनिक की गई 50 मोस्टवांटेड भगोड़ों की सूची में दूसरे नंबर पर दर्ज है।

More from: Khabar
20683

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020