Rang-Rangili RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

दिल की बीमारियों को कम करती है डार्क चॉकलेट

dark chochalate reduces heart disease

4 जून 2012

सिडनी। जो लोग रोजाना डार्क चॉकलेट का सेवन करते हैं उनके घातक या गैर घातक दिल की बीमारियों से ग्रसित होने का खतरा कम रहता है। मोनाश विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के मुताबिक डार्क चॉकलेट में रक्त संचार और कोलेस्ट्रॉल को कम करने के गुण होते हैं। इससे यह ह्रदय तथा धमनी सम्बंधित बीमारियों से बचे रहने का सबसे सस्ता और सुलभ उपाय बनकर उभरा है।

इला जोमर, क्रिस्टोफर रीड, एलिस ओवेन और डियाना मैगलियानो द्वारा किए गए शोध के मुताबिक डॉर्क चॉकलेट का रोजाना सेवन करने से 70 गैरघातक और 15 घातक दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है।

शोधकर्ताओं के मुताबिक दिल की गम्भीर और कम गम्भीर बीमारियों से बचे रहने के लिए चॉकलेट थेरेपी काफी उपयुक्त इलाज हो सकता है। दुनिया भर में ह्दयघात और पक्षाघात से बहुत बड़ी संख्या में लोगों की मौत होती है।


 

More from: Rang-Rangili
31039

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020