Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

गुरुदासपुर में कर्फ्यू जारी, बादल ने दिए जांच के आदेश

curfew in gurudaspur badal orders inquiry

30 मार्च 2012

चण्डीगढ़ |  पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिह बादल ने गुरुदासपुर में हिंसा की मजिस्ट्रेट द्वारा जांच कराने के आदेश दिए हैं, जबकि पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत के बाद शहर में लगा कर्फ्यू शुक्रवार को भी जारी है। तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्या के दोषी बलवंत सिंह सिंह राजोआना की फांसी के मुद्दे पर दो गुटों में झड़प के दौरान पुलिस को गोली चलानी पड़ी थी। गुरुदासपुर में हिंसा के बाद गुरुवार को कर्फ्यू लगाना पड़ा था। जिला प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि शाम को कर्फ्यू में थोड़ी ढील दी जा सकती है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि बादल ने गुरुदासपुर के उपायुक्त मोहिंदर सिंह कैंथ को शुक्रवार को जल्द से जल्द से मामले की मजिस्ट्रेट से जांच कराने का आदेश दिया है। सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम)तेजिंदर पाल सिंह संधू मामले की जांच करेंगे।

बब्बर खालसा इंटरनेशलन के आतंकवादी राजोआना की फांसी के मुद्दे पर शिव सेना एवं स्थानीय सिक्ख संगठनों के कार्यकर्ता पुलिस की उपस्थिति में भिड़ गए। पुलिस फायरिंग में 18 वर्षीय जसपाल सिंह की मौत हो गई। केंद्र सरकार ने बुधवार को राजोआना की फांसी पर रोक लगा दी थी।

More from: Khabar
30168

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020