सड़कें वीरान थीं,
शहरों की गलियों में छाया हुआ था
सन्नाटा.
जैसे सारा जीवन ही थम गया हो
सहसा.
अस्पतालों से डाक्टर नदारत थे.
स्कूल और कालेजों में-
टीचर और विद्यार्थियों में साँठ गाँठ हो
गया.
कारण एक भारत पाक क्रिकेट मैच,
क्योंकि यहाँ क्रिकेट मैच,
मैच नहीं, धर्म है, धर्म युद्ध है.
जिसका जुड़ाव सतह से नहीं
बल्कि लोगों की अन्तरात्मा से है.