Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, पार्षद हिरासत में

bjp worker, bjp worker murdered,councilor in custody for bjp worker murdered

11 अप्रैल 2012

नई दिल्ली |  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता की चाकू घोंपकर हत्या के सिलसिले में पार्टी के ही एक पार्षद को हिरासत में लिया गया है। यह वारदात ऐसे समय में हुई है, जबकि रविवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव होने वाले हैं। पुलिस ने बुधवार को कहा कि यह घटना मंगलवार देर रात आजादपुर रेलवे स्टेशन पर हुई। भाजपा कार्यकर्ता जय प्रकाश और पार्षद माधव प्रसाद के बीच उम्मीदवारी को लेकर तीखी बहस हुई, जिसके बाद प्रसाद व उनके समर्थकों तथा रिश्तेदारों ने प्रकाश की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रसाद ने भाजपा कार्यकर्ता को पकड़ रखा था जबकि उनके साथ मौजूद अन्य ने प्रकाश को चाकू घोंपा। प्रसाद को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

बताया जाता है कि प्रसाद को निगम चुनाव के लिए दोबारा उम्मीदवार बनाए जाने से प्रकाश नाराज थे।

इस बीच, भाजपा के नेता विजय गोयल ने कहा कि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि प्रकाश की हत्या प्रसाद ने की। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें घटना की विस्तृत जानकारी नहीं है।

वहीं, दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष जे. पी. अग्रवाल ने कहा कि प्रसाद को तुरंत भाजपा से निलम्बित कर देना चाहिए। लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

More from: Khabar
30462

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020