Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सलमान के साथ तुलना सम्मान की बात : इमरान

10 सितम्बर 2012


मुम्बई | एक के बाद एक सफल फिल्में देने वाले इमरान हाशमी की सफलता के प्रतिशत के मामले में सलमान खान से तुलना की जा रही है। इमरान ने कहा है कि सुपरस्टार सलमान से तुलना उनके लिए सम्मान की बात है। अपनी फिल्म 'राज-3' के विशेष प्रदर्शन के अवसर पर इमरान ने कहा, "उम्मीद है कि मेरी फिल्में सफलता की कहानी बयां करती रहेंगी। इस मामले में सलमान के साथ तुलना मेरे लिए सम्मान की बात है।"


इमरान ने माना कि सलमान जैसे बड़े अभिनेता की बराबरी करने के लिए उन्हें अभी काफी लम्बा रास्ता तय करना है।


बकौल इमरान, "मुझे अभी बहुत काम करना है। मैं तो बॉलीवुड में सिर्फ नौ साल से हूं। सलमान को मेरे काफी सीनियर हैं। मुझे उनका सहयोग मिलता रहता है।"


इमरान की आगामी फिल्मों में 'घनचक्कर', 'एक थी डायन' और 'उंगली' शामिल हैं। 'राज-3' में इमरान ने ईशा गुप्ता और बिपाशा बसु के साथ काम किया है।

 

More from: Khabar
32719

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020