Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

संचार उपग्रह का प्रक्षेपण 21 मई को

Communications satellite will be launched on May 21

 17 मई 2011

चेन्नई। अत्याधुनिक संचार उपग्रह जीएसएटी-8 के प्रक्षेपण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा है कि इस उपग्रह को फ्रेंच गुयाना में स्थित कोरू द्वीप पर स्थित प्रक्षेपण केंद्र के एरिएन-वी रॉकेट के माध्यम से प्रक्षेपित किया जाएगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने कहा है कि जीएसएटी-8 के प्रक्षेपण के लिए 21 मई की तारीख तय की गई है। इसका प्रक्षेपण भारतीय समयानुसार सुबह दो बजकर आठ मिनट पर होगा।

इसरो ने अपने बयान में कहा, "प्रक्षेपण से सम्बंधित काम संतोषजनक तौर पर जारी है।"

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एरिएन-वी रॉकेट के माध्यम से इस उपग्रह का प्रक्षेपण 20 मई को होना था लेकिन इसे एक दिन के लिए टाल दिया गया। ऐसा अतिरिक्त परीक्षण के लिए किया गया है।

भारत में निर्मित 3.1 टन वजनी जीएसएटी-8 उपग्रह में 24 केयू बैंड के ट्रांसपोन्डर हैं। इसमें डीटीएच सेवा के खातिर जरूरी संचार सिग्नलों के लिए स्वचलित रिसीवर और ट्रांसमीटर लगाए गए हैं।

More from: Khabar
20789

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020