24 जुलाई 2012
मुंबई। निर्देशक शिरीष कुंदर की आने वाली फिल्म जोकर में दर्शकों को एक सरप्राइज मिलेगा। इस फिल्म में अभिनेत्री चित्रागंदा सिंह एक आइटम नंबर पर अपने जलवे बिखेरेंगी तो एक गाने को भी अपनी आवाज देंगी।
ये साली जिंदगी जैसी फिल्म से सुर्खियां बटोर चुकी चित्रागंदा सिंह प्रशिक्षित गायिका हैं और वह जोकर में अपने इसी हुनर का प्रदर्शन करेंगी।
वैसे,चित्रागंदा का आइटम नंबर 'काफिराना...' ऑनलाइन लीक होकर पहले ही सुर्खियां बटोर चुका है। इतना ही नहीं, आई वांट फक यू भी नेट पर खूब सुना जा रहा है। हालांकि, सेंसर बोर्ड की आपत्ति के बाद फक शब्द को बदलकर जस्ट कर दिया गया है। अब शिरीष गाने का रिमिक्स वर्जन लाना चाहते हैं। इस रिमिक्स वर्जन को ही चित्रागंदा रिकॉर्ड करेंगी। जबक मुख्य गाने को सुनिधि चौहान ने गाया है।
अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।