Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बाल संरक्षण गृह मामले में अदालत को दी जाएगी जानकारी

allahabad high court, child protection, child protection will be given information to court

11 अप्रैल 2012

इलाहाबाद |  इलाहाबाद में राजकीय बाल संरक्षण गृह में बच्चियों के साथ बलात्कार के मामले में बुधवार को अदालत को जानकारी दी जाएगी। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलाहाबाद उच्च न्यायालय में पेश होकर मामले में अब तक की कार्रवाई की जानकारी देंगे।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने गत छह अप्रैल को मामले का स्वत: संज्ञान लेने के बाद दोनों अधिकारियों को 11 अप्रैल को पेश होकर कार्रवाई के बारे में जानकारी देने के आदेश दिए थे। इसके साथ ही अदालत ने कहा था कि इस मामले में ऐसी कार्रवाई हो जिससे समाज में कड़ा संदेश जाए।

इलाहाबाद शहर के शिवकुटी इलाके के राजकीय बाल संरक्षण गृह की बच्चियों के यौन शोषण आरोप में चपरासी विद्या भूषण (44) को गत गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद जिला प्रशासन द्वारा उसे सेवा से बर्खास्त भी कर दिया गया।

मामले का खुलासा तब हुआ था जब यहां की 10 वर्षीया बच्ची ने उसे गोद लेने वाले माता-पिता को अपने साथ हुए यौन शोषण की जानकारी दी। बाद में माता-पिता ने वार्डन के साथ पुलिस में पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मंगलवार रात बाल संरक्षण गृह की अधीक्षिका उर्मिला गुप्ता को गिरफ्तार किया। आरोप है कि गुप्ता ने मामले की जानकारी होने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया।

अब तक इस मामले में गुप्ता सहित नौ कर्मचारियों को निलम्बित भी किया जा चुका है। पूरे मामले की जांच जिलाधिकारी की तरफ से गठित पांच सदस्यीय समिति कर रही है।

More from: Khabar
30459

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020