Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सीबीएसई 12वीं के परिणाम घोषित, लड़कियां आगे

cbse result declared girls first

28 मई 2012
 
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को यहां कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। परिणामों में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। सीबीएसई के एक अधिकारी ने बताया कि परीक्षा में 86.21 प्रतिशत लड़कियों और 75.80 प्रतिशत लड़कों को सफलता मिली है।

दिल्ली में कुल 85.40 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। बीते साल की तुलना में इसमें 0.05 प्रतिशत की कमी आई है।

इस साल परीक्षा में कुल 8,16,000 छात्र बैठे थे, यह संख्या पिछले साल की तुलना में 5.94 प्रतिशत अधिक है।

आठ सीबीएसई क्षेत्रों में से चेन्नई में सबसे ज्यादा 90.59 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए।

अधिकारी ने बताया कि पूरे देश के आठ सीबीएसई क्षेत्रों में उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 80.19 है।

More from: Khabar
30921

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020