Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सीएजी रपट से बिहार सरकार की कलई खुली : लालू

lalu yadav cag report, cag report opens bihar truth

7 अप्रैल 2012

पटना |  राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शनिवार को कहा कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रपट से बिहार में सरकार की कलई खुल गई है। इसकी जांच जरूरी है।

लालू ने पटना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 24 अप्रैल के बाद वह बिहार में ही रहेंगे और विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों का हालचाल जानेंगे।

लालू ने मीडिया पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मीडिया यहां सरकार का 'माउथपीस' बनकर रहा गया है। यदि संवाददाता, सरकार के विरोध में कुछ लिखना भी चाहते हैं तो सम्पादक सरकार से मिले हुए हैं, जिस कारण वह समाचार नहीं छपता।

लालू ने कहा कि यहां लोकतंत्र नहीं राजतंत्र चल रहा है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में खेती चौपट हो गई है, उद्योग धंधे चौपट हो गए हैं, विधि व्यवस्था की हालत दयनीय है फिर भी कहा जा रहा है कि बिहार अमेरिका से आगे निकल गया है।

लालू ने सीएजी की रपट के बारे में कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर सरकारी धन की लूट हुई है, और इसकी जांच जरूरी है। लेकिन सरकार ऐसा न करके पूरे मामले को दबा रही है। उन्होंने याद दिलाया कि सीएजी की रपट पर ही 2जी जैसे घाटाले का पता चला।

सेना और सरकार के बीच विवाद के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में लालू ने कहा कि इस मामले को बेकार में तूल दिया जा रहा है।

More from: Khabar
30393

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020