Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बीएसएफ की महिला इकाई होगीं जम्मू में तैनात

bsf-womens-unit-will-now-deploy-in-jammu

25 मई 2011    

जम्मू। पाकिस्तान से लगती जम्मू एवं कश्मीर की सीमा पर हथियारों तथा मादकपदार्थो की तस्करी पर रोक लगाने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जल्द ही वहां महिला सैनिकों को तैनात करेगा।

बीएसएफ के महानिरीक्षक (जम्मू सीमा) एस. चट्टोपाध्याय ने राजौरी जिले में मंगलवार शाम कहा, "इससे हमें उस तस्करी को रोकने में मदद मिलेगी, जिसमें महिलाएं शामिल होती हैं।"

उन्होंने सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए राजौरी तथा पुंछ जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया।

बीएसएफ पाकिस्तान से लगती 198 किलोमीटर सीमा की रखवाली करती है। सीमा पर हालांकि कंटीले तार लगे हैं, फिर भी घुसपैठ तथा तस्करी की आशंका अक्सर बनी रहती है।

चट्टोपाध्याय ने कहा कि सीमा पर पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुसपैठ की ताक में हैं। उनके मुताबिक, "(जम्मू सीमा क्षेत्र में) उनकी संख्या करीब 300 है और उनकी योजना बीएसएफ शिविरों को निशाना बनाने की है, लेकिन हम चौकने हैं।"

उल्लेखनीय है कि नियंत्रण रेखा के कुछ हिस्सों में भारतीय सेना के साथ बीएसएफ ने भी अपने जवान तैनात किए हैं। कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों, खासकर सुंदरबनी, नौशेरा तथा सौजियान इलाके में सेना और बीएसएफ के जवान साथ-साथ गश्त करते हैं।

More from: Khabar
20977

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020