Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

असम में रेलगाड़ी में बम बरामद, 1000 लोग बाल-बाल बचे

bomb-in-assam-to-bengluru-kanchanjanga-express-06201117

17 जून 2011

गुवाहाटी। सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के कारण शुक्रवार को असम में एक बड़ा हादसा टल गया। सुरक्षाकर्मियों ने गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक एक्सप्रेस रेलगाड़ी से एक शक्तिशाली बम बरामद किया। रेलगाड़ी में लगभग 1000 लोग सवार थे।

पुलिस ने बताया कि यह बम कंचनजंगा एक्सप्रेस के एक डिब्बे में स्टील के बक्से में बंद बैग में रखा था। डिब्बा संख्या-एस 5 में रखे गए इस शक्तिशाली बम को टाइमर से जोड़ा गया था। बम का वजन पांच किलोग्राम बताया जा रहा है।

सुरक्षाकर्मियों ने नियमित जांच के दौरान इस बम को बरामद किया। बरामदगी के समय बेंगलुरू जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस गुवाहाटी स्टेशन पर पहुंची ही थी।

बम मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत रेलगाड़ी को खाली करा लिया और फिर बम निरोधक दस्ते को सूचित किया। बम को निष्कृय कर दिया गया है।

पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर कहा है कि किसी ने एस-5 कोच में रात के वक्त स्टील के बक्से को छोड़ दिया होगा।

 

More from: Khabar
21771

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020