Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

असम में रेल पटरी पर विस्फोट, 50 यात्री घायल

bomb-blast-at-rail-track-in-assam-50-injured-07201111

11 जुलाई 2011

गुवाहाटी। पश्चिमी असम के नलबाड़ी जिले में रविवार रात विद्रोहियों ने रेल पटरी पर विस्फोट किया जिससे गुवाहाटी-पुरी एक्सप्रेस के कम से कम 50 यात्री घायल हो गए। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि प्रारम्भिक रिपोर्टों से संकेत मिला है कि गुवाहाटी-पुरी एक्सप्रेस जब असम के मुख्य शहर गुवाहाटी से लगभग 70 किलोमीटर दूर घोगरापारा के समीप से गुजर रही थी, उसी वक्त पटरी पर विस्फोट किया गया। दुर्घटना रात लगभग 8.30 हुई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "रेलगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। हमें संदेह है कि पटरी पर विस्फोट किया गया है।"

यह रेलगाड़ी पुरी जा रही थी।

कई घायलों की सहायता करने वाले एक स्थानीय व्यक्ति धनमणि दास ने कहा, "जोरदार विस्फोट हुआ और उसके तुरंत बाद यह हादसा हो गया। चार डिब्बे पटरी से उतर गए। एक बोगी लुढ़ककर पटरी से कम से कम 20 मीटर दूर चली गई।"

ज्ञात हो कि क्षेत्र में विद्रोहियों के दोनों संगठन युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) और नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) सक्रिय हैं।

उल्लेखनीय है कि यह दुर्घटना ठीक उसी दिन हुई है जब कालका मेल के 14 कोच उत्तर प्रदेश में पटरी से उतर गए। इस हादसे में 50 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 150 लोग घायल हो गए।

 

 

More from: Khabar
22676

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020